Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

मुख्य सचिव के निर्देश, यूनिवर्सिटी-कॉलेज में बढ़ाए निगरानी:रोहतक में वीडियो कांफ्रेंस से मीटिंग, नशाखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति करें लागू

INT News23 October 2026 at 07:49 pm

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 14वीं एनकॉर्ड की राज्य स्तरीय बैठक के दौरान रोहतक के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यूनिवर्सिटी, कॉलेज व पार्कों में निगरानी बढ़ाई जाए। साथ ही नशाखोरी को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति को लागू किया जाए। डीसी सतबीर सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए कि नशा मुक्ति अभियान को सख्ती से लागू किया जाए। जिला में संचालित किए जा रहे पांच निजी व सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित अंतराल पर जांच की जाए। साथ ही शहर में स्थित सार्वजनिक स्थलों पार्क, सब्जी मंडी, स्टेडियम इत्यादि में नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। नशीली दवाईयों पर लगाए प्रतिबंध

डीसी सतबीर सिंह ने निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोर की जांच की जाए। जिला में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध निरंतर चेकिंग अभियान चलाए। शिक्षा विभाग द्वारा जिला में प्रहरी क्लब गठित कर बच्चों को जागरूक किया जाए। कॉलेजों में नशा मुक्ति जागरूकता सेल का गठन किया जाए। नशे के अड्डों का पता लगाकर कार्रवाई करे पुलिस

डीसी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस नशा बेचने वाले व खरीदने वालों पर कड़ी निगरानी रखे। नशे का व्यापार करने वाले लोगों के ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई करे। नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। ऐसे में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए समुचित योजना बनाई जाए।