समाचार · मध्य प्रदेश
दतिया में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा नाबालिग और युवक:पुलिस को देखकर भागने लगे, पीछाकर पकड़ा, बाइक और हथियार जब्त
INT News23 October 2026 at 07:50 pm
दतिया। शहर में अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक और बाल अपचारी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। दोनों सीतासागर स्थित गहोई वाटिका के पास स्प्लेंडर बाइक से खड़े थे। शुक्रवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में युवक के पास से 315 बोर का देशी कट्टा मिला। कट्टे का लाइसेंस मांगा तो नहीं दिखा पाया
टीआई सुधीर हिनारिया ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी क्रिष अहिरवार के रूप में हुई है। कट्टे का लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उससे हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।