समाचार · पंजाब
रोपड़ में बाइक सवार ने मारी बुजुर्ग को टक्कर:स्कूटी पर दुकान से घर जा रहे, गंभीर रूप से घायल, चंडीगढ़ रेफर
रोपड़ में चंडीगढ़ मार्ग पर पुराने बस स्टैंड के पास एक बाइक सवार ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल बुजुर्ग को लोगों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल रूपनगर में भर्ती कराया। इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों ने बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उन्हें फर्स्ट एड देने के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया। गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर जानकारी के अनुसार, घायल शिवकुमार पुत्र नानक चंद, निवासी फूल चक्कर मोहल्ला रोपड़ अपनी दुकान से घर जा रहे थे। पुराने बस स्टैंड से घर जाते समय सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने शिवकुमार को सरकारी अस्पताल रोपड़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शिवकुमार का चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।