Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सांसद ने बच्चों को जूते मोजे पहनाए:जनविश्वास शिविर में सांसद, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं

INT News23 October 2026 at 07:51 pm

डिंडौरी के पाकर बर्घरा गांव में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर लगा। इसमें मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अतिथियों ने जूनियर छात्रावास के बच्चों को जूते-मोजे पहनाए। अधिकारियों को मिले आवेदनों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए। सांसद कुलस्ते ने कहा कि यह शिविर जनसुनवाई जैसा है, जहां अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान करें और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं। विधायक धुर्वे ने बताया कि ग्रामीणों को छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर भदौरिया ने अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण में देरी न करने को कहा। अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही समाधान हुआ और नशामुक्त समाज बनाने की शपथ भी दिलाई गई।