national
10,000 के बॉन्ड नोटिस मामले में नेहा बोरा की याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने मजिस्ट्रेट से मांगी कार्रवाई का रिपोर्ट
INT News23 October 2026 at 07:57 pm

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने के नोटिस को चुनौती दी थी. इस बॉन्ड के जरिए उन्हें शांति बनाए रखने का भरोसा देना था. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को नेहा बोरा को वे सभी दस्तावेज और सबूत देने होंगे, जिनके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. कोर्ट ने मजिस्ट्रेट से यह भी कहा कि वे दोबारा विचार करें कि जांच के दौरान ही नेहा से बॉन्ड भरने को कहना जरूरी है या नहीं.