समाचार · मध्य प्रदेश
अल्टो कार पलटी, एक ही परिवार के 5 लोग घायल:शाजापुर में मोरटा जोड़ के पास हादसा; खरीदारी करने पनवाड़ी हाट जा रहे थे
शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम मोरटा जोड़ के पास एक अल्टो कार पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हाट बाजार जाते समय बिगड़ा कार का संतुलन जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य मोरटा गांव से पनवाड़ी हाट बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच मोरटा जोड़ के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर सुनेरा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अंकित मुक्ति ने बताया कि डायल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान गोविंद पिता विक्रम सिंह, हरीमणी पिता बालकृष्ण, ममता बाई पति दयाराम, लाडकुंवर बाई पति बालकृष्ण और अजय पिता बालकृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।