समाचार · मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ के 3 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय क्रिकेट में चयन:सौम्या अंडर-17 गर्ल्स, गजेंद्र और क्रिश अंडर-19 टीम में करेंगे प्रदर्शन
टीकमगढ़ के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सौम्या यादव अंडर-17 गर्ल्स टीम में खेलेंगी, जबकि गजेंद्र कुम्हार और क्रिश सेन अंडर-19 टीम में चुने गए हैं। प्रतियोगिताएं 24 अक्टूबर से शिवपुरी और नरसिंहगढ़ में होंगी। गजेंद्र और क्रिश के प्रदर्शन के आधार पर चयन क्रिकेट कोच विनय प्रताप सिंह ने बताया कि गजेंद्र कुम्हार ने तीन मैचों में 190 रन बनाए, जबकि क्रिश सेन ने तीन मैचों में 12 विकेट लिए। दोनों का चयन सागर में हुई अंडर-19 संभागीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ। गजेंद्र नन्नी टेहरी और क्रिश बुडेरा के रहने वाले हैं। छतरपुर में प्रदर्शन के बाद सौम्या का चयन सौम्या यादव का चयन अंडर-17 गर्ल्स राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ है। उनका संभागीय टूर्नामेंट छतरपुर में हुआ था, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। गर्ल्स टीम की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिवपुरी में होगी। अंडर-19 लड़कों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए गजेंद्र और क्रिश नरसिंहगढ़ रवाना हो गए हैं।