Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा में बंद मेडिकल स्टोर को प्रशासन ने किया सील:झोटा हत्याकांड के बाद से नहीं खुला था, ड्रग इंस्पेक्टर का फोन भी नहीं उठाया

INT News23 October 2026 at 07:47 pm

मानसा के परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद प्रशासन ने नशीली दवाओं और गोलियों की अवैध बिक्री पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मेडिकल स्टोरों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को मोगा के कच्चा दशहरा रोड स्थित 'गुरु नानक मेडिकल स्टोर' को प्रशासन की टीम द्वारा सील कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना मिली थी कि परमिंदर झोटा मामले के बाद से कच्चा दशहरा रोड पर स्थित गुरु नानक मेडिकल स्टोर लगातार बंद चल रहा है। सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्टोर मालिक से फोन के जरिए संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन मालिक से बातचीत नहीं हो सकी। एसडीएम की मौजूदगी में चिपकाया नोटिस स्टोर मालिक के उपस्थित न होने पर एसडीएम गुरप्रीत सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर के बाहर आधिकारिक नोटिस चिपकाकर उसे सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मोगा शहर व जिले के अन्य मेडिकल स्टोरों की भी जांच की जाएगी। यदि कोई भी मेडिकल संचालक नियमों का उल्लंघन करता हुआ या बिना रिकॉर्ड के संदिग्ध दवाएं बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।