entertainment
बिग बॉस बांग्ला में कभी बेड तो कभी सोफा… कंटेस्टेंट्स की रोमांस देख भड़के यूजर्स, बोले- ‘स्काउट का ड्रीम शो’

रियलिटी शो बिग बॉस में लड़ाई-झगड़े, दोस्ती और रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. लेकिन जब दो कंटेस्टेंट्स की नजदीकियां लोगों का ध्यान खींचने लगें, तो सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा होने लगती है. इन दिनों ऐसा ही कुछ बिग बॉस बांग्ला को लेकर देखने को मिल रहा है. राजबीर और नंदिनी की रोमांस की तुलना सोशल मीडिया यूजर्स बिग बॉस 20 के स्काउट ओपी और लव गिल से कर रहे हैं. कुछ यूजर्स तो इसे ‘स्काउट का ड्रीम शो’ तक कह रहे हैं.
राजबीर और नंदिनी के बर्ताव पर क्यों भड़के सौरव गांगुली?
शो के सामने आए वीडियो में सौरव गांगुली राजबीर और नंदिनी के व्यवहार पर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं. उन्होंने दोनों को याद दिलाया कि बिग बॉस एक फैमिली शो है, इसलिए उन्हें अपने बर्ताव का ध्यान रखना चाहिए. सौरव ने कहा कि दोनों जिस तरह से पेश आ रहे हैं, वह बिल्कुल ठीक नहीं है.
View on Instagram
‘बिग बॉस को कहना पड़ेगा कि ये शो डिजर्व नहीं करते’
सौरव गांगुली ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राजबीर और नंदिनी ने अपना व्यवहार नहीं बदला, तो उन्हें बिग बॉस से कहना पड़ेगा कि ये लोग इस शो को डिजर्व नहीं करते. उनकी बातों से साफ है कि अब दोनों की नजदीकियों को लेकर उनका सब्र जवाब देने लगा है.
सोशल मीडिया पर राजबीर-नंदिनी की जोड़ी पर यूजर्स, बोले- ‘स्काउट का ड्रीम शो’
सोशल मीडिया पर भी राजबीर और नंदिनी की नजदीकियों को लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “स्काउट का ड्रीम शो ”, तो दूसरे ने दोनों को “स्काउट और लव का बंगाली वर्जन” बताया. वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, “हर बिग बॉस में लगता है, ऐसी एक जोड़ी जरूर होती है ”. इन कमेंट्स से साफ है कि दर्शक राजबीर-नंदिनी की जोड़ी को स्काउट और लव के साथ जोड़कर देख रहे हैं.
स्काउट और लव गिल भी रह चुके हैं चर्चा में
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों को लेकर भी चर्चा हुई थी. शो में दोनों के बीच अपनापन और एक-दूसरे का ख्याल रखने जैसे पल देखने को मिले, जिन पर दर्शकों ने अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए, तो कुछ ने इसे दोस्ती का हिस्सा माना.
स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी के शो में आने के बाद भी यह मुद्दा चर्चा में रहा. वहीं, रोहित शेट्टी ने भी स्काउट और लव के बीच दिखी कुछ नजदीकियों को लेकर सवाल उठाए थे.
पहले पसंद आई थी दोनों की बॉन्डिंग, अब पार कर रहे हदें?
सौरव ने यह भी बताया कि शुरुआत में राजबीर और नंदिनी की बॉन्डिंग और रोमांस को दर्शकों ने देखा था. उस समय लोगों को दोनों की नजदीकियां पसंद भी आई थीं, इसलिए उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा. लेकिन अब उन्हें लगता है कि दोनों सीमाएं पार कर रहे हैं. इसी वजह से उन्होंने उन्हें अपना व्यवहार सुधारने की चेतावनी दी.
अब देखना होगा कि सौरव गांगुली की इस फटकार के बाद राजबीर और नंदिनी अपने बर्ताव में बदलाव करते हैं या नहीं. फिलहाल, शो में दोनों की नजदीकियां और होस्ट की नाराजगी चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: 'मैं किसी और की कामयाबी के सहारे नहीं जी रहा', माधुरी दीक्षित के पति कहलाने पर डॉ. नेने ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: बेटी के कैरेक्टर पर उठा सवाल तो तड़प उठीं Love Gill की मां! एक्ट्रेस को रोता देख टीम बोली- क्या मर चुकी है इंसानियत?