Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

वार्ड की मांगों को लेकर रहवासियों का चक्काजाम किया:आगर में लोगों ने गेट बंद कर की नारेबाजी; जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर माने

INT News12 November 2026 at 06:58 pm

आगर-मालवा के वार्ड क्रमांक 1 में सड़क, नाली और प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज रहवासियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बड़ौद रोड पर करीब 30 मिनट तक चक्काजाम किया। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर गेट बंद किया और नारेबाजी की। सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान रहवासी रहवासियों का कहना था कि वार्ड में लंबे समय से सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी उनकी समस्याएं सुनने वार्ड में नहीं आते। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में सड़क और नाली नहीं बनने से रोजाना परेशानी होती है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को अब तक राशि नहीं मिली है। इससे उनके घरों का काम अटका हुआ है। रहवासियों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। नपा कार्यालय का गेट बंद कर की नारेबाजी चक्काजाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब 30 मिनट तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। इसके बाद रहवासी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और गेट बंद कर विरोध जताया। सूचना मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारी, पार्षद और एल्डरमैन वहां पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। समझाइश के बाद रहवासियों ने प्रदर्शन खत्म किया। रहवासियों ने मांग की कि केवल आश्वासन देने के बजाय वार्ड की सड़क, नाली और आवास से जुड़ी लंबित समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए।