Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

10 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:धारदार हथियारों से हमला कर की थी युवक की हत्या, दमोह में काट रहा था फरारी

INT News10 November 2026 at 07:55 am

सागर की गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजकिरण लोधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे दमोह से पकड़ा है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। 2017 में हमला कर की थी हत्या पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2017 को फरियादी डोमन सिंह (17), निवासी ग्राम चंद्रपुरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके पिता जीवन सिंह लोधी पर आरोपी राजकिरण लोधी और उसके तीन साथियों ने बल्लम, कतरना और लाठियों से हमला किया था। गंभीर चोटों के कारण जीवन सिंह की मौत हो गई थी। शिकायत पर गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी राजकिरण घटना के बाद से फरार था। दमोह में मिली थी आरोपी की लोकेशन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी राजकिरण पिता सोवत सिंह लोधी (42), निवासी ग्राम चंद्रपुरा की लोकेशन दमोह में मिली। पुलिस टीम ने दमोह में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और सागर ले आई। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि हत्या के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।