Sunday, 8 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ट्रक की टक्कर से सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की मौत:मैहर में NH-30 पर हादसा, परिजनों ने मुआवजे और नौकरी की मांग की

INT News7 November 2026 at 11:17 pm

मैहर जिले में NH-30 पर RCPL सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी नरेंद्र द्विवेदी (30) की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। नरेंद्र पिछले 8 साल से फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था। हादसे के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। ड्यूटी खत्म कर लौटते समय हुआ हादसा नरेंद्र द्विवेदी, पिता रामनरेश द्विवेदी, सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के कोठी गांव का रहने वाला था। शनिवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से फैक्ट्री से निकला था। NH-30 पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत हादसे की सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। नरेंद्र को सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पांच लोगों के परिवार में अकेला कमाने वाला था नरेंद्र घटना की जानकारी मिलने पर परिजन, कांग्रेस नेता प्रभात द्विवेदी और ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंचे। नरेंद्र के बड़े पिता नारायण द्विवेदी ने बताया कि वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। परिवार के पांच सदस्यों की जिम्मेदारी उसी पर थी। परिजनों ने मुआवजे और नौकरी की मांग की परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से परिवार को मुआवजा देने और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। उनका कहना है कि नरेंद्र की मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।