Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कालीबाड़ी अस्पताल में 3 महीने बंद रहेंगे ऑपरेशन थिएटर:पंडरी जिला अस्पताल में होंगे ऑपरेशन, सामान्य प्रसव और ओपीडी की सुविधा जारी रहेगी

INT News23 October 2026 at 06:51 pm

रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल में 16 नवंबर से तीन ऑपरेशन थिएटर के उन्नयन का काम शुरू होगा। इसे पूरा होने में करीब तीन महीने लगेंगे। इस दौरान अस्पताल में होने वाले ऑपरेशन जिला अस्पताल पंडरी में किए जाएंगे। इसके लिए पंडरी अस्पताल में जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। सामान्य प्रसव और ओपीडी की सुविधा जारी रहेगी ऑपरेशन थिएटर के उन्नयन के दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में सामान्य प्रसव, ओपीडी और वार्ड की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। मरीज इन सुविधाओं का लाभ अस्पताल में ही ले सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन की सुविधा को पंडरी शिफ्ट करने की व्यवस्था की है, ताकि उन्नयन कार्य के दौरान मरीजों को परेशानी न हो।