national
दीपावली और छठ पर डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों की भीड़, बाथरूम तक में बैठे लोग
INT News6 November 2026 at 04:10 pm

चंदौली, 6 नवंबर। दीपावली और छठ पूजा से पहले दीनदयाल (डीडीयू) जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है, लोग बाथरूम तक में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि 12-13 घंटे से एक ही जगह बैठे हैं, हिल भी नहीं पा रहे और महिलाओं-बच्चों की हालत ज्यादा खराब है। टिकट कंफर्म नहीं हो रहे, वेटिंग 276 तक पहुंच गई है और स्पेशल ट्रेनें भी पर्याप्त नहीं हैं।