entertainment
बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स सलमान-शाहरुख ने किया था ऐसा काम, केसी बोकाड़िया ने खोले चौंकाने वाले पुराने राज

K C Bokadia Salman Khan Shah Rukh Khan: बॉलीवुड में आज किसी फिल्म को साइन करने से पहले कलाकार उसकी कहानी, अपना किरदार और फीस तक अच्छी तरह समझते हैं. लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब बड़े सितारे सिर्फ भरोसे के दम पर फिल्म के लिए हां कर देते थे. फिल्म निर्माता और निर्देशक के.सी. बोकाड़िया (K.C. Bokadia) ने एएनआई के पॉडकास्ट में सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से जुड़े ऐसे ही कुछ पुराने किस्से सुनाए हैं. उन्होंने बताया कि दोनों सुपरस्टार्स ने उनकी फिल्मों के लिए कहानी सुने बिना ही हामी भर दी थी.
सलीम खान की बात पर सलमान ने की थी फिल्म
के.सी. बोकाड़िया ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को अपनी फिल्म की कहानी कभी सुनाई ही नहीं थी. दरअसल, उनकी बातचीत सलमान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान से हुई थी. सलीम खान ने फिल्म के लिए हामी भर दी और सलमान ने भी अपने पिता की बात पर भरोसा करते हुए काम करने का फैसला कर लिया. बोकाड़िया के मुताबिक, सलमान ने बिना कहानी सुने ही उनकी फिल्म साइन कर ली थी.
View on Instagram
शाहरुख खान ने दो मिनट में कर दिया था फैसला
शाहरुख खान से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए बोकाड़िया ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात फिल्मिस्तान स्टूडियो में हुई थी. उस समय शाहरुख वहां शूटिंग कर रहे थे. बोकाड़िया ने अपने प्रोडक्शन मैनेजर के जरिए उन्हें मिलने के लिए बुलाया. मुलाकात के दौरान उन्होंने शाहरुख से कहा कि उन्हें फिल्म के लिए 20 दिन चाहिए और इसके बदले वह उन्हें 2 करोड़ रुपये देंगे. शाहरुख ने बिना ज्यादा सवाल किए महज दो मिनट में फिल्म के लिए हां कर दी. अगले दिन वह फिल्म से जुड़ी बाकी बातें जानने भी पहुंच गए.
नंबर वन बनने की होड़ में सेट पर रहता था तनाव
बोकाड़िया ने सलमान और शाहरुख के बीच उस दौर की प्रतिस्पर्धा का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि दोनों कलाकारों के बीच नंबर वन बनने की होड़ रहती थी. जब दोनों एक साथ सेट पर होते थे तो माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो जाता था. इस वजह से फिल्म की शूटिंग में भी देरी हुई थी. हालांकि, दोनों इस बात को मीडिया के सामने जाहिर नहीं होने देते थे.
के.सी. बोकाड़िया के ये किस्से बताते हैं कि बॉलीवुड में बड़े सितारों के साथ काम करने का तरीका समय के साथ कितना बदल गया है. कभी भरोसे पर फिल्म साइन करने वाले कलाकारों के दौर की ये बातें आज भी दिलचस्प लगती हैं.
ये भी पढ़ें: फिल्में हिट दिखाने के लिए करोड़ों के टिकट खरीद रहे मेकर्स? के.सी. बोकाड़िया ने खोली इंडस्ट्री की पोल