Friday, 6 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

विधायक पिछोर को जिला बनाने की मांग करेंगे:सीएम के दौरे पर किले के सौंदर्यीकरण और ट्रेन मार्ग का मुद्दा भी उठाएंगे

INT News6 November 2026 at 09:37 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर को पिछोर आएंगे। विधायक प्रीतम सिंह लोधी उनके सामने पिछोर को जिला बनाने, ऐतिहासिक किले का सौंदर्यीकरण कराने और इलाके को ट्रेन मार्ग से जोड़ने की मांग रखेंगे। लोधी ने कहा कि पिछोर को जिला बनाने से इलाके को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने किले को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और वहां रिसॉर्ट बनाने की मांग भी की। उनके मुताबिक, इससे पर्यटक आएंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विधायक ने कहा कि उनके डायमंड कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री के सामने जिले और किले के विकास की मांग रखेंगे। ट्रेन मार्ग बनने से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री 13 नवंबर को पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय लाड़ली बहना राशि ट्रांसफर कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 12 से 14 नवंबर तक शिवपुरी जिले का दौरा प्रस्तावित है। वे इस दौरान जिले के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कोलारस समेत अन्य इलाकों में भी तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कोलारस और पिछोर पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।