समाचार · बिहार
तेजस्वी यादव के साथ दिखी कौन-सी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार? बेटी के साथ वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

Tejashwi Yadav new car: धनतेरस पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव की नई गाड़ी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में तेजस्वी यादव अपनी बेटी के साथ एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में सफर करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी को एमजी मोटर्स की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी MG M9 EV बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने धनतेरस के मौके पर यह नई गाड़ी ली है. हालांकि, गाड़ी की खरीद को लेकर उनकी ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग कार के मॉडल, कीमत और उसकी खासियतों के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं.
70 से 80 लाख रुपये के बीच है MG M9 EV की कीमत
MG M9 EV को कंपनी ने भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी के तौर पर पेश किया है. इसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत करीब 79.94 लाख रुपये बताई गई है. हालांकि, शुरुआती लॉन्च के समय इसकी कीमत 69.90 लाख रुपये रखी गई थी.
एक बार चार्ज करने पर 548 किलोमीटर की रेंज
इस इलेक्ट्रिक एमपीवी में 90 kWh की बैटरी दी गई है. कंपनी के दावे के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज होने पर यह करीब 548 किलोमीटर तक चल सकती है. इसमें 245 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है.
लग्जरी फीचर्स से लैस है MG M9 EV
MG M9 EV में सात लोगों के बैठने की सुविधा है. इसकी खासियतों में प्रीमियम इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और आरामदायक कैप्टन सीटें शामिल हैं. आगे और पीछे की सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.
फिलहाल, तेजस्वी यादव के वायरल वीडियो ने इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार को चर्चा में ला दिया है. हालांकि, गाड़ी की खरीद को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
इसे भी पढ़ें: पूर्व IPS काम्या मिश्रा की संजय झा से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज, क्या JDU से करेंगी राजनीतिक पारी की शुरुआत?