Friday, 6 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल:रिश्तेदारी से घर लौटते समय हादसा, दाहिनी जांघ, सिर और घुटने में चोटें

INT News6 November 2026 at 09:46 pm

मऊगंज थाना क्षेत्र के जमुहरा गांव में शुक्रवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार नीरज साकेत (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मऊगंज के आशीर्वाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, नीरज के पिता द्वारिका प्रसाद साकेत निवासी मिसिरगवां ने थाने में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मोटरसाइकिल (एमपी 17 एमवी 1226) से रिश्तेदारी में मऊगंज गया था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे नीरज ने फोन पर पिता को बताया कि वह घर लौट रहा है। जमुहरा गांव में रामआश्रय कोल के घर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर (एमपी 17 एसी 4229) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से नीरज बाइक समेत सड़क पर गिर गए। रामआश्रय कोल और आसपास के लोगों ने हादसा देखा। दाहिनी तरफ शरीर में आईं चोटें परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि नीरज को आशीर्वाद अस्पताल ले जाया गया है। परिजनों के मुताबिक, उनकी दाहिनी जांघ, दाहिने पखौरे, सिर के दाहिने हिस्से और दाहिने घुटने के नीचे चोटें आई हैं। मऊगंज थाना प्रभारी अजय खोबरागड़े ने द्वारिका प्रसाद की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।