समाचार · झारखंड
नहाय-खाय से पहले जमशेदपुर में 35 से 40 टन लौकी की हुई बिक्री

जमशेदपुर : छठ महापर्व के नहाय-खाय से पहले गुरुवार को शहर के बाजारों में लौकी की जमकर खरीदारी हुई. छठ व्रत की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसे लेकर टाटानगर स्टेशन रोड, साकची, बिष्टुपुर, परसुडीह, बर्मामाइंस, बिरसानगर, खड़ंगाझार और सोनारी समेत शहर के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी.
ये भी पढ़ें : तीन दशक पुराना जल शुल्क विवाद खत्म, Tata Steel झारखंड सरकार को देगी 55.94 करोड़ रुपये
35 से 40 टन लौकी की हुई बिक्री
थोक व्यापारियों के अनुसार, नहाय-खाय की पूर्व संध्या से पर्व के दिन तक शहर में करीब 35 से 40 टन लौकी की बिक्री हुई. सामान्य दिनों में लौकी की थोक कीमत 20 से 25 रुपये प्रति किलो थी. वहीं, खुदरा बाजार में इसकी कीमत 30 से 40 रुपये प्रति किलो रही. हालांकि, कुछ बाजारों में मांग बढ़ने के कारण लौकी 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक बिकी.
ये भी पढ़ें : पांच मिनट के लिए दूध लेने निकलीं मां, पीछे से घर में घुसा चोर, 70 हजार रुपये लेकर फरार