समाचार · मध्य प्रदेश
मंडोदा से चोरी भैंस और पाड़ा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार:मोहन बड़ोदिया पुलिस ने मुखबिर और साइबर सेल की मदद से पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा
शाजापुर जिले के ग्राम मंडोदा से चोरी हुई भैंस और पाड़ा पुलिस ने बरामद कर लिया है। मोहन बड़ोदिया पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को तीनों को शाजापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर की रात मंडोदा से भैंस और पाड़ा चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी शाजापुर के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और साइबर सेल की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए पशु बरामद कर लिए। ताला तोड़ने के औजार और रस्सा जब्त पुलिस ने चोरी के दौरान दरवाजे का ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की टामी और रस्सा भी जब्त किया है। कार्रवाई में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा, उपनिरीक्षक जीपी चौबे, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र सिंह जादौन, आरक्षक कपिल यादव, जीवन सिंह राजपूत, रामेश्वर दांगी, सोनू यादव और शैलेन्द्र गुर्जर शामिल थे। साइबर सेल शाजापुर की भी कार्रवाई में भूमिका रही।