Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

एक ही रात में दो मंदिरों की दान पेटियां तोड़ीं:गायत्री शक्तिपीठ से 40 हजार और हनुमान मंदिर से 3 हजार ले गया, आरोपी गिरफ्तार

INT News12 November 2026 at 08:51 pm

कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में दो मंदिरों की दान पेटियों से करीब 43 हजार रुपए चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक ही रात दोनों मंदिरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। उसकी पहचान कोंडागांव के नेहरपारा निवासी हरेंद्र गुप्ता (21) के रूप में हुई है। पहले गायत्री मंदिर, फिर हनुमान मंदिर में चोरी पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना 7 अक्टूबर की रात हुई थी। आरोपी ने गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर दान पेटी से करीब 40 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचा और वहां दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 3 हजार रुपए चोरी कर लिए। अगली सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हरेंद्र गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने दोनों मंदिरों में चोरी करना कबूल किया। मोबाइल, कैश और औजार जब्त पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10 हजार रुपए कीमत का मोबाइल, 500 रुपए कैश, लोहे की रॉड और आरी का ब्लेड जब्त किया है। पुलिस ने 12 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।