Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट सुकमा अपर कलेक्टर नियुक्त:GAD ने जारी किया आदेश, दो साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर आईं है छत्तीसगढ़

INT News12 November 2026 at 08:52 pm

छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यप्रदेश की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को सुकमा जिले का अपर कलेक्टर नियुक्त किया है। वे अभी मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ थीं। उन्हें दो साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के 27 अक्टूबर 2026 के पत्र में बताई गई शर्तों के आधार पर की गई है। कौन हैं वंदना मेहरा अटूट? वंदना मेहरा अटूट मध्यप्रदेश के रायसेन की रहने वाली हैं। वह वर्ष 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आने से पहले वह मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं। बस्तर को डेयरी हब बनाने की तैयारी? मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आईं इस अधिकारी की नई नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा है। बता दें कि भाजपा सरकार बस्तर को डेयरी हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। वंदना मेहरा अटूट की प्रतिनियुक्ति को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।