Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ईशान हत्याकांड में घायल आरोपी निहाल शर्मा गिरफ्तार:नीमच पुलिस ने बिना नंबर की थार और i20 कार जब्त की; अस्पताल से पकड़ाया

INT News12 November 2026 at 08:43 pm

नीमच के ईशान हत्याकांड में पुलिस ने घायल मुख्य आरोपी निहाल शर्मा को गुरुवार को गिरफ्तार किया। वह उदयपुर में इलाज करा रहा था। आगे के उपचार के लिए उसे नीमच के श्रीराम हॉस्पिटल लाया गया था। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया और एम्बुलेंस से कैंट थाने ले गई। मामले में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली थार और i20 कार भी जब्त की हैं। अस्पताल में तैनात रहा पुलिस बल गिरफ्तारी के समय अस्पताल में पुलिस बल तैनात था। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र में हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज किए गए हैं। हत्या के मामले में निहाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार एडिशनल एसपी के मुताबिक, हत्या के प्रयास के मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें भी जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना में इस्तेमाल वाहनों को जब्त कर चुकी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच के दौरान पुलिस ने एक सफेद थार और सफेद-काली i20 कार जब्त की। दोनों गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस इनकी भूमिका और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस हत्याकांड के पीछे की वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।