Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया युवक:कोटमीकला में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

INT News12 November 2026 at 08:47 pm

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला चौकी क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर घर से ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवरगांव निवासी रामप्रसाद उर्फ कान्हा सेन (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 12 नवंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर शुरू हुई तलाश पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के परिजनों ने उसके बिना बताए घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि कोई व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। आरोपी के कब्जे से मिली नाबालिग 11 नवंबर 2026 को पुलिस ने नाबालिग को संदेही रामप्रसाद सेन के कब्जे से बरामद किया। पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। उसने आरोपी पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने गर्भवती होने की बात भी बताई। परिजनों की सहमति से उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 64(2)(N) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे जांच जारी है।