Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंदसौर में लग्जरी कार से 89.3 किलो डोडाचूरा मिला:पंजाब का युवक गिरफ्तार, 7 कट्टों में भरकर ले जा रहा था; दलौदा-बिलांत्री रोड पर पुलिस ने पकड़ा

INT News12 November 2026 at 06:37 pm

मंदसौर में गुरुवार को पुलिस ने महिंद्रा XUV500 कार से 89 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया। अफजलपुर पुलिस ने दलौदा-बिलांत्री आम रोड पर नाकाबंदी कर कार को रोका। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक पंजाब का रहने वाला है। उसने पूछताछ में डोडाचूरा भाटरेवास निवासी जीवन से लाना बताया है। जीवन फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रे रंग की कार में डोडाचूरा लेकर एक व्यक्ति भाटरेवास से सीतामऊ होते हुए दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे से पंजाब जाने वाला है। इसके बाद थाना प्रभारी विकास गहलोत ने टीम बनाई और हाईस्कूल के पास नाकाबंदी कराई। कुछ देर बाद बताए गए नंबर की कार आती दिखी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम वरिंदर सिंह पिता हरजिंदर सिंह, निवासी जर्ग, थाना पायल, जिला लुधियाना (पंजाब) बताया। 7 कट्टों में मिला डोडाचूरा कार की डिक्की में रखे 7 प्लास्टिक के कट्टों से 89 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने डोडाचूरा और कार जब्त कर ली। जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 1.80 लाख रुपए और कार की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी पर अफजलपुर थाने में NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत केस दर्ज किया गया है। जीवन की तलाश, आरोपी रिमांड पर थाना प्रभारी विकास गहलोत ने को बताया कि वरिंदर ने पूछताछ में भाटरेवास निवासी जीवन से डोडाचूरा लाना बताया है। जीवन को भी आरोपी बनाया गया है। वरिंदर को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पहले भी लग्जरी कारों से हुई तस्करी मंदसौर में इससे पहले फॉर्च्यूनर, इनोवा, क्रेटा, स्कॉर्पियो और स्कोडा जैसी गाड़ियों से भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। तस्कर जांच एजेंसियों से बचने के लिए महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं।