समाचार · मध्य प्रदेश
सिंधिया ने चंदेरी विधायक की मां को श्रद्धांजलि दी:अशोकनगर के अजलेश्वर गांव पहुंचे, परिवार से मिल संवेदना जताई
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को अशोकनगर जिले के अजलेश्वर गांव पहुंचे। उन्होंने चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की मां चंपा बाई को श्रद्धांजलि दी। चंपा बाई का 106 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। सिंधिया ने चंपा बाई के चित्र पर फूल चढ़ाए और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई। सिंधिया वहां काफी देर तक रुके। इस मौके पर मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर साकेत मालवीय और पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सिंधिया के आने से पहले प्रशासन ने गांव में तैयारियां कर ली थीं। अधिकारी भी गांव पहुंच गए थे।