समाचार · मध्य प्रदेश
लापता बालक का शव विसर्जन वाले तालाब में मिला:महमदपुर में 9 दिन से लापता था; हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
नरसिंहपुर के महमदपुर गांव में 15 वर्षीय सचिन मेहरा का शव शुक्रवार को तालाब में मिला। वह 21 अक्टूबर की शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद लापता हो गया था। पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज किया था। शुरुआती जांच में डूबने की आशंका है, जबकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। विसर्जन के बाद लापता हुआ था बालक सचिन, पिता चैनसिंह मेहरा, गांव के दुर्गा उत्सव मंडल में माता भगवती की सेवा कर रहा था। 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के बाद शाम करीब छह बजे वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने शुरू की जांच 23 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सचिन का शव उसी तालाब में मिला, जहां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था। स्टेशनगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।