Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

छतरपुर डिग्री कॉलेज में APAAR ID लिंक कराना अनिवार्य, चूके तो अटक सकता है रजिस्ट्रेशन

INT News2 November 2026 at 02:47 pm

छतरपुर (पलामू). छतरपुर डिग्री कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2026-30 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए APAAR ID सीडिंग अनिवार्य कर दी गई है. कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को 3 नवंबर 2026 तक चांसलर पोर्टल पर अपनी 12 अंकों की APAAR ID लिंक कराने का निर्देश दिया है. निर्धारित समय-सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों का आधिकारिक पंजीकरण प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: डायन बताकर महिला को प्रताड़ित किया तो खैर नहीं! पलामू पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पंजीकरण प्रक्रिया में आ सकती है परेशानी

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रवि शंकर ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करते हुए सभी नामांकित विद्यार्थियों से जल्द से जल्द APAAR ID सीडिंग कराने की अपील की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि APAAR ID लिंक नहीं होने की स्थिति में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बाधित हो सकती है. इसका असर विद्यार्थियों के आगामी परीक्षाओं में शामिल होने पर भी पड़ सकता है.

अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी करने की सलाह

कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद APAAR ID सीडिंग नहीं कराने से उत्पन्न होने वाली परेशानियों के लिए संबंधित विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे. विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना चांसलर पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पंजीकरण के दौरान किसी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: सरकारी उपेक्षा और महंगाई की मार झेल रहे कुम्हार, चाक के सहारे चल रहा परिवार का गुजर-बसर