Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शाजापुर में त्योहारों के स्वागत गेट अब तक नहीं हटे:बस स्टैंड और फव्वारा चौक पर जाम; लोग बोले- जल्द कार्रवाई करें नगर पालिका

INT News2 November 2026 at 03:46 pm

शाजापुर के बस स्टैंड और फव्वारा चौक पर नवरात्रि और दशहरे के लिए लगाए गए स्वागत गेट अब तक नहीं हटाए गए हैं। इनके कारण बाजार आने-जाने वाले लोगों और चार पहिया वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद भी नगर पालिका ने गेट हटाने के लिए कार्रवाई नहीं की है। त्योहार बीते, लेकिन गेट नहीं हटाए स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवाली नजदीक आने के साथ बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। ऐसे में सड़क पर लगे स्वागत गेट के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। नवरात्रि और दशहरे के कई दिन बीतने के बाद भी आयोजकों ने ये गेट नहीं हटाए हैं। नगर पालिका ने भी अब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की। सीएमओ बोले- जल्द कार्रवाई करेंगे नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने कहा कि कर्मचारी स्थापना दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त थे। अब फ्लेक्स हटाने पर जल्द कार्रवाई करेंगे।