समाचार · हरियाणा
एमएलए हॉस्टल में दो दिन से ठप पड़े सीसीटीवी:अंदर के सारे कैमरे ठप, अन्य कई कैमरे भी नहीं वर्किंग, स्टाफ बोला जल्दी ठीक होंगे
हरियाणा के एमएलए हॉस्टल, सेक्टर-3 में सीसीटीवी कैमरे पिछले दो दिन से नहीं चल रहे हैं। 2 नवंबर को भी स्थिति खबर लिखे जाने तक कमोबेश ऐसी ही रही जिसके चलते निरंतर सवाल खड़े हो रहे हैं। एमएलए हॉस्टल के कार्यालय में तीन एलईडी स्क्रीन लगी हैं जिनमें से एक स्क्रीन तो बिल्कुल भी नहीं चल रही है तो वहीं एक स्क्रीन में भी काफी कैमेर बंद हैं। इसी बीच एमएलए का संचालन देखने वाले स्टाफ द्वारा पीडबल्यूडी इलेक्ट्रिकल के जेई को भी कॉल किया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
तीन एलईडी में करीब 60 सीसीटीवी, आधे से ज्यादा बंद
एलएमए हॉस्टल कार्यालय में कुल तीन एलईडी लगी हैं जहां से पूरी एमएलए हॉस्टल की सर्विलांस की जाती है। एमएलए हॉस्टल से प्राप्त जानकारी अनुसार वहां जो हॉस्टल गैलरी या अंदर वाली जगह है, के अंदर सीसीटीवी बिल्कुल काम नहीं कर रहे। इसके अलावा पिछले हिस्से में भी कुछ कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। सामने वाले लॉन और पार्क को कवर करने वाली स्क्रीन में 25 में 8 खराब पड़े हैं। स्टाफ ने बताया कि सीसीटीवी खराब हैं लेकिन ऑडियो काम कर रहा है और जल्दी ही ये ठीक हो जाएंगे। बड़ी संख्या में एमएलए यहां हॉस्टल में रुके हए हरियाणा के पंचकूला में 2 अक्टूबर को जनप्रतिनिधि सम्मेलन होना था तो तो इसके चलते विधायक व पूर्व विधायक 1 नवंबर से ही व्यापक स्तर पर यहां हॉस्टल में रुके हुए हैं। लेकिन सीसीटीवी व्यवस्था नहीं होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एंट्री रजिस्ट्रर काफी समय बाद दोबारा शुरु
सोमवार को ये भी सामने आया कि एमएलए हॉस्टल के एंट्री प्वाइंट पर पहले रजिस्टर में विजिटर्स की एंट्री मैंटेन की जाती थी जिसको काफी दिन तक बंद रखा गया। इसके बाद एक-दो दिन पहले ही इसको दोबारा से मेंटेन करना शुरु किया गया। सुबह की शिफ्ट में तैनात पुलिसकर्मी ने इसे बारे में जानकारी दी तो वहीं इवनिंग शिफ्ट वाले कर्मी साहिल ने बताया कि एमएलए हॉस्टल में डीएसपी ने ऐसा करना के निर्देश दिए जिसके चलते दोबारा से एंट्री रजिस्टर को मेंटेन किया जाने लगा है।