Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अनूपपुर; ढाई साल में 24 हादसे, 10 की मौत:सड़कों पर मवेशियों के झुंड से बढ़ रहीं दुर्घटनाएं; नपा का काऊकैचर खराब

INT News2 November 2026 at 03:52 pm

अनूपपुर जिले की राष्ट्रीय और राज्य मार्गों के साथ शहर और गांवों की सड़कों पर मवेशी खुले घूम रहे हैं। पिछले ढाई साल में सड़क पर बैठे मवेशियों से 24 हादसे हुए, जिनमें 10 लोगों की मौत हुई। कलेक्टर रत्नाकर झा ने नगरीय प्रशासकों और एसडीएम को मवेशियों को सुरक्षित जगह भेजने, उनके खाने-पीने का इंतजाम करने और निगरानी के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सड़कों पर मवेशियों के झुंड बने हुए हैं। मवेशी रात में सड़क किनारे और चौराहों के आसपास बैठे रहते हैं। दिन में भी वे सड़कों पर घूमते हैं। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसे हो रहे हैं। अनूपपुर नगरपालिका के पास मवेशियों को पकड़ने के लिए पर्याप्त हाका गैंग के सदस्य नहीं हैं। मवेशियों को ले जाने वाला काऊकैचर भी खराब है। ऐसे में नगरपालिका उन्हें सुरक्षित जगह भेजने के बजाय सड़कों से वार्ड की गलियों की ओर भगा देती है। काऊकैचर के लिए बुलाया है मिस्त्री नगरपालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह ने बताया कि काऊकैचर खराब है। पहले उसे ठीक कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब दूसरे स्थान के मिस्त्री से उसे ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीच में मवेशियों को ले जाने के लिए दूसरी नगरपालिका से काऊकैचर मंगाया गया था। लेकिन मवेशियों की संख्या ज्यादा है और दूसरी नगरपालिका में भी उन्हें हटाने का काम चल रहा है। इसलिए अपनी गाड़ी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गाड़ी ठीक कराकर जल्द मवेशियों को हटाया जाएगा। नगर पालिका के आंकड़े आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में आवारा मवेशियों से टकराने के 4 सड़क हादसे हुए। इनमें 1 व्यक्ति की मौत हुई। जबकि वर्ष 2025 में ऐसे 12 हादसों में 5 लोगों की जान गई, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 7 दुर्घटनाओं में 4 लोगों की जानें जा चुकी है। यानी ढाई वर्षों में आवारा मवेशियों से टकराने के 2 सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और दुर्घटनाओं में कई मवेशियों की भी मौत हुई है।