समाचार · पंजाब
मास्टर कैडर यूनियन पंजाब ने नई टीम चुनी:तरनतारन की बैठक में बलजिंदर सिंह धालीवाल दूसरी बार राज्य अध्यक्ष, 14 जिलों से प्रतिनिधि शामिल
मास्टर कैडर यूनियन पंजाब की एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक तरनतारन में आयोजित की गई, जिसमें पंजाब के 14 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, विस्तार और अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष को तेज करना था। बैठक की अगुवाई स्टेट पैट्रन गुरप्रीत सिंह रियार, चीफ एडवाइजर मनजिंदर सिंह ढिल्लो, हरमिंदर सिंह उप्पल और मनजिंदर सिंह झाड़ेर ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें बलजिंदर सिंह धालीवाल को लगातार दूसरी बार यूनियन का राज्य अध्यक्ष (प्रदेश अध्यक्ष) और गुरमीत सिंह भुल्लर को राज्य महासचिव चुना गया। नवनियुक्त राज्य कार्यकारिणी की सूची राज्य अध्यक्ष: बलजिंदर सिंह धालीवाल (दूसरी बार) राज्य महासचिव: गुरमीत सिंह भुल्लर वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अमरबीर सिंह रंधावा राज्य उपाध्यक्ष: जतिंदर हंस और दिल राजजीत सिंह (कपूरथला) राज्य संयुक्त सचिव: दलजीत सिंह सभरवाल राज्य संगठन सचिव: हरसेवक सिंह साधुवाल और राजिंदर (फरीदकोट) राज्य प्रेस सचिव: राजपाल सिंह (तरनतारन) राज्य वित्त सचिव: चंद्रशेखर वर्मा राज्य मीडिया कोऑर्डिनेटर: अमनदीप सिंह चुनाव के बाद नव-निर्वाचित नेतृत्व ने कैडर को भरोसा दिलाया कि वे अध्यापकों के मुद्दों को हल कराने के लिए पूरी ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ सरकार के खिलाफ कड़ा संघर्ष करेंगे। बैठक में विभिन्न जिलों के पदाधिकारी हुए उपस्थित जिला अध्यक्ष व महासचिव: गुरिंदर सिंह बराड़ (अध्यक्ष फिरोजपुर), शमशेर सिंह (अध्यक्ष मोगा), हरजिंदर सिंह (महासचिव फाजिल्का), सुरिंदर कंबोज (फाजिल्का), इंद्रपाल सिंह (अध्यक्ष गुरदासपुर), सुखदेव राज पट्टी (महासचिव तरनतारन), धरमिंदर सिंह (अध्यक्ष फरीदकोट), दिल राजजीत सिंह (अध्यक्ष कपूरथला)। अन्य प्रमुख नेता व प्रतिनिधि: विनय कुमार शर्मा (नवांशहर), गुरप्रीत सिंह (मोहाली), ओम प्रकाश (श्री मुक्तसर साहिब), हरप्रीत सिंह (अमृतसर), परविंदर सिंह बराड़ (जालंधर), बब्बू सिंह (लुधियाना), लवजीत सिंह बठिंडा, अमनदीप सिंह चक बख्तू, नरिंदर सिंह बाजवा, सुधीर कुमार लुधियाना, दविंदर सिंह कपूरथला, मनजिंदर सिंह जोहल, रणजीत सिंह तरनतारन, जुगराज सिंह तरनतारन और जगजीत सिंह गिल आदि उपस्थित रहे।