समाचार · हरियाणा
जींद में 30 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:बडनपुर रोड पर ब्रेजा कार के साथ काबू; नरवाना सीआईए की कार्रवाई
जींद में नरवाना सीआईए ने 30 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपियों को ब्रेजा कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बडनपुर रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान कैथल के गांव पाई निवासी सोनू व दीपक के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस नरवाना ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुप्त जानकारी पर की कार्रवाई नरवाना सीआईए प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को कार सवार युवकों द्वारा हेरोइन तस्करी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने बडनपुर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान चमेला कॉलोनी की तरफ से एक संदिग्ध ब्रेजा कार आती दिखाई दी। जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोक लिया। तलाशी में मिली 30 ग्राम स्मैक कार में दो युवक सवार थे। जब कार सवार युवकों की तलाशी ली तो उनके पास 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कैथल के पाई गांव निवासी सोनू व दीपक के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपियों को गाड़ी सहित हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ नरवाना शहर थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।