समाचार · झारखंड
JTET परीक्षा देने से चूकीं प्रीति कुमारी, 60 KM दूर से पहुंचीं लेकिन 20 मिनट की देरी ने तोड़ा सपना

प्रीति कुमारी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित महात्माJTET परीक्षा देने से चूकीं प्रीति कुमारी, 60 KM दूर से पहुंचीं लेकिन 20 मिनट की देरी ने तोड़ा सपना गांधी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचीं. वह सुबह 9:20 बजे केंद्र पर पहुंची थीं. जबकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 7 बजे से शुरू हो गया था. निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9 बजे गेट बंद कर दिया गया था. ऐसे में 20 मिनट की देरी से पहुंचने के कारण उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका.
गेट पर लगाती रहीं गुहार, पुलिस ने नहीं दी अनुमति
परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद प्रीति ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से परीक्षा में शामिल होने देने की गुहार लगाई. उन्होंने अपनी परेशानी बताई, लेकिन निर्धारित समय समाप्त होने का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. काफी देर तक अनुरोध करने के बाद भी जब प्रवेश नहीं मिला, तो वह केंद्र के बाहर ही रोने लगीं. उनके पति भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे.
तीन साल से कर रही थीं JTET की तैयारी
प्रीति पिछले तीन साल से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. करीब 10 साल बाद परीक्षा आयोजित होने से उन्हें भी शिक्षक बनने की उम्मीद जगी थी. लेकिन महज 20 मिनट की देरी ने उनकी पूरी तैयारी पर पानी फेर दिया. प्रीति का कहना है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी समय पर नहीं मिली. इतनी कम देरी के कारण किसी अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित करना उचित नहीं है. लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रही प्रीति के लिए यह अनुभव बेहद निराशाजनक रहा.
ये भी पढ़ें: JTET 2026: 10 साल बाद आई परीक्षा, 20 मिनट की देरी ने छीन लिया मौका! JTET में प्रीति के साथ कैसा खेल