national · झारखंड
निशा भगत मामले में कांग्रेस नेता लाल किशोर ने की निष्पक्ष जांच की मांग, भाजपा पर राजनीति करने का आरोप
INT News7 November 2026 at 08:08 pm

रांची, 7 नवंबर। कांग्रेस महासचिव और मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने निशा भगत आत्महत्या मामले पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि निशा भगत एक आक्रामक और संघर्षशील युवा नेता थीं। उनके इस कदम के पीछे किसका दबाव था, इसकी जांच होनी चाहिए। शाहदेव ने भारतीय जनता पार्टी पर इस दुखद घटना में भी राजनीति करने का आरोप लगाया।