Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं, पुलिसकर्मियों पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण: नरेश बंसल

INT News31 July 2026 at 11:57 pm

नई दिल्ली, 31 जुलाई। भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आचरण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनका आचरण लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। इसके साथ ही, दिल्ली में 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, पुलिसकर्मियों पर हमले, वंदे मातरम विधेयक, 'एक देश, एक चुनाव' समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन हिंसा और अराजकता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती।