समाचार · मध्य प्रदेश
कटनी में मंडी हटाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:बोले- हटाने के बजाय मौजूदा जगह पर सफाई और पेयजल की सुविधा बढ़ाएं
कटनी जिले के बरही नगर परिषद क्षेत्र में बड़े तालाब के पास लगने वाली सब्जी मंडी को दूसरी जगह ले जाने के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से मंडी को मौजूदा जगह पर ही रखने और वहां बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। मंडी दूसरी जगह जाने से कारोबार और खरीदारी पर पड़ेगा असर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि बड़े तालाब के पास लंबे समय से सब्जी मंडी लग रही है। यहां नगर के साथ आसपास के गांवों से भी लोग सब्जी खरीदने आते हैं। मंडी दूसरी जगह ले जाने से व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हो सकती है। स्थानीय व्यापारियों जमुना साहू, राजू साहू, गोलू कचेर, सुनील खटीक, मन्नू चौधरी, उमेश गुप्ता, संत कुमार जायसवाल, बुद्धू यादव, तुलसी साहू, रघु साहू, हेतराम, रवि साहू, राकेश गुप्ता, हेतराम साहू और मंगल साहू सहित अन्य लोगों ने मंडी को मौजूदा जगह पर ही रखने की मांग की। साफ-सफाई और पेयजल की सुविधा बढ़ाने की मांग व्यापारियों ने कहा कि मंडी हटाने के बजाय वहां की व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, आने-जाने की सुविधा और दूसरी बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने की मांग की, ताकि व्यापारियों को कारोबार करने और लोगों को खरीदारी में आसानी हो। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से मंडी को दूसरी जगह ले जाने के फैसले पर दोबारा विचार करने और मौजूदा जगह पर ही सुविधाएं सुधारने की मांग की।