national
बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन ने लिया चक्रवात ‘अर्नब’ का रूप, 140 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगे हवा के झोंके

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवात ‘अर्नब’ 27 अक्टूबर तक बेहद तेज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. 28 अक्टूबर की सुबह तट पार करते समय हवा की अधिकतम गति 115–125 किमी प्रति घंटा और झोंकों की गति 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है.
भारी बारिश का अलर्ट
तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और यनम में 27 और 28 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है. IMD ने समुद्र में ऊंची लहरों और तटीय निचले इलाकों में पानी भरने की आशंका को लेकर भी चेतावनी दी है.
ये भी पढ़ें: सत्य निकेतन-सीमापुरी के बाद हर्ष विहार में हादसा, निर्माणाधीन मकान गिरने से 2 की मौत
मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह
चक्रवात के कारण बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब होने की आशंका है. IMD ने मछुआरों को प्रभावित समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर ध्यान देने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देशों का पालन करना चाहिए.