Thursday, 12 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बैतूल की वोटर लिस्ट में 25,908 नाम जुड़े:8,544 नाम हटे, 32,665 मतदाताओं के विवरण में सुधार

INT News12 November 2026 at 06:49 pm

बैतूल में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण के बाद 17,364 मतदाता बढ़ गए हैं। गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में प्रारूप वोटर लिस्ट जारी की। इसमें 25,908 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 8,544 नाम हटाए गए। इसके अलावा 32,665 मतदाताओं के नाम, पते और दूसरे विवरणों में सुधार किया गया है। अब जिले में कुल 12,30,531 मतदाता हैं। जिले में पुरुष मतदाता ज्यादा प्रारूप सूची में 6,24,691 पुरुष और 6,05,830 महिला मतदाता दर्ज हैं। जिले में कुल 1,762 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, हटवाने या जानकारी में सुधार कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए 21-22 नवंबर और 5-6 दिसंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। सभी दावे-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम वोटर लिस्ट 4 जनवरी 2027 को जारी होगी। पिछली सूची में थे 12.13 लाख मतदाता 21 फरवरी को जारी अंतिम सूची में जिले में 12,13,167 मतदाता थे। अब यह संख्या बढ़कर 12,30,531 हो गई है। पुनरीक्षण के दौरान 20,573 आवेदन मिले। इनमें नाम जोड़ने के 10,007, नाम हटाने के 2,462 और जानकारी में सुधार के 8,104 आवेदन शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी पात्र नागरिकों से अपनी और परिवार के सदस्यों की जानकारी वोटर लिस्ट में जांचने की अपील की है। किसी तरह की गलती मिलने पर तय समय में दावा-आपत्ति दर्ज कराने को कहा है।