national · दिल्ली
गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून जरूरी : जगदीश मुखी
INT News7 November 2026 at 07:53 pm

नई दिल्ली, 7 नवंबर। दिल्ली के जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में राष्ट्रीय गौधन महासंघ की ओर से आयोजित 'गोधन दिवाली महोत्सव 2026' संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अध्यक्ष आलोक कुमार और असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी सहित अन्य ने हिस्सा लिया। इस दौरान गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग उठाई गई।