Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

युवक 4 दिन से लापता, परिजन-समाजजन एसपी ऑफिस पहुंचे:बोले- पुलिस मदद नहीं कर रही, घर से देवी विसर्जन में शामिल होने निकला था

INT News23 October 2026 at 06:53 pm

देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय दीपक सिंह सोलंकी बीते 19 अक्टूबर को माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के लिए घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता है। परिजन ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और सभी संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस की ढीली कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन और समाज के लोग शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। परिजन का आरोप है कि 19 अक्टूबर को ही बरोठा थाने में युवक की गुमशुदगी की सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही कोई संतोषजनक कदम उठाया। परिजन ने आरोप लगाया कि थाने में उनके साथ पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं था और उनकी बात नहीं सुनी जा रही थी। शुक्रवार को जब वे एसपी कार्यालय पहुंचे, तो वहां भी काफी देर तक इंतजार कराने से नाराज होकर वे दफ्तर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। एएसपी ने फोन पर दिया आश्वासन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बाहर होने के बावजूद फोन पर पीड़ित परिवार से बात की। उन्होंने परिजन को आश्वस्त किया कि लापता युवक की तलाश के लिए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है और जल्द ही उसका सुराग लगा लिया जाएगा। एएसपी के ठोस आश्वासन के बाद परिजन ज्ञापन ने सौंपा और वहां से वापस लौटे।