national · दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दी दस्तक, हल्की बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार
INT News26 October 2026 at 09:35 am

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार सुबह लोगों को जहां हल्की ठंड का एहसास हुआ, वहीं रविवार तड़के हुई हल्की बारिश ने प्रदूषण के स्तर पर भी सकारात्मक असर डाला है। सोमवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।