समाचार · मध्य प्रदेश
शिवपुरी में ट्रांसफार्मर पर काम करते समय बिजलीकर्मी झुलसा:कनेक्शन काटते वक्त तारों में हुई तेज स्पार्किंग; हाथ-पैर और मुंह जले
INT News26 October 2026 at 12:36 pm
शिवपुरी शहर की हनुमान कॉलोनी में सोमवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर पर काम करते समय एक कर्मी झुलस गया। करौंदी निवासी सूरज कुशवाह के हाथ, पैर और मुंह जल गए। साथी कर्मचारियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सूरज अपने साथी कर्मचारियों के साथ हनुमान कॉलोनी की नई मार्केट के पास लगे ट्रांसफार्मर पर पहुंचा था। वे वहां कनेक्शन काटने का काम कर रहे थे। इसी दौरान तारों में अचानक तेज स्पार्किंग हुई, जिसकी चपेट में सूरज आ गया। घटना के बाद साथी कर्मचारी उसे जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली कर्मी का इलाज अभी जारी है।