Saturday, 7 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हनुमंता धाम में 19 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव:हजारों लोग एक साथ बैठकर प्रसादी खाएंगे, आयोजन समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति

INT News7 November 2026 at 09:04 pm

श्री हनुमंता धाम में 19 नवंबर को 31वां अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। दशमी तिथि पर होने वाले इस आयोजन में हजारों लोग एक साथ बैठकर प्रसादी खाएंगे। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे भगवान हनुमान को छप्पन भोग चढ़ाकर महाआरती के साथ शुरू होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से भंडारा शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। हजारों लोग एक साथ बैठकर खाएंगे प्रसादी समिति के अनुसार, यह नगर का सबसे बड़ा अन्नकूट महोत्सव है। इसमें सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के लोग एक ही पंगत में बैठकर प्रसादी खाते हैं। यह आयोजन आपसी मेल-जोल और भाईचारे का संदेश देता है। बैठक में तय की गई जिम्मेदारियां महोत्सव की तैयारी को लेकर हनुमंता मंदिर परिवार के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें आयोजन की व्यवस्था और अलग-अलग जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक और हनुमंता मंदिर परिवार के प्रमुख सदस्य राजेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि हनुमंता धाम लोगों को आध्यात्मिक शांति देता है और जीवन की चुनौतियों से निपटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि हर साल दशमी तिथि पर दानदाताओं के सहयोग से यह आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर प्रसादी खाते हैं। मंदिर समिति ने शहर के लोगों से अपनी इच्छा के अनुसार सहयोग करने और महोत्सव में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।