समाचार · हरियाणा
जगाधरी कांग्रेस विधायक की बेटी का निकाह:दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, सीएम और पूर्व सीएम समेत कई बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं
हरियाणा के यमुनानगर जिले की जगाधरी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चौधरी अकरम खान की बेटी अफशां अकरम खान का निकाह दिल्ली में संपन्न हुआ। इस विवाह समारोह में राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बेटे सैयद अरबाज हुसैन के साथ अफशां अकरम खान का निकाह हुआ। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। दिल्ली में पहुंची हस्तियां विवाह समारोह के दौरान राजनीतिक जगत की कई हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को मुबारकबाद दी और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं की मौजूदगी के कारण यह समारोह चर्चा में रहा। इस निकाह के जरिए हरियाणा की राजनीति से जुड़े अकरम खान के परिवार और भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के परिवार के बीच वैवाहिक संबंध जुड़ा। दिल्ली में आयोजित इस समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जरनी-मानी हस्तियों की मौजूदगी रही।