national
'होराइजन यूरोप' से जुड़ा भारत, दोनों देशों के बीच शोध और नवाचार सहयोग को मिली नई मजबूती
INT News7 November 2026 at 08:10 pm

नई दिल्ली, 7 नवंबर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूरोप के प्रमुख शोध और नवाचार कार्यक्रम 'होराइजन यूरोप' से भारत के जुड़ने के लिए बातचीत सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस समझौते से भारतीय शोधकर्ताओं और संस्थानों को यूरोपीय संघ की फंडिंग, शोध समूहों और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे तक सीधी पहुंच मिलेगी।