Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

गोइंदवाल साहिब जेल में कैदियों से फिर मिले मोबाइल:1 वीवो टच मोबाइल, 2 सिम, 17 पुड़िया तंबाकू, 8 लाइटर और 7 बंडल सिगरेट मिले

INT News2 November 2026 at 02:48 pm

तरनतारन के गोइंदवाल साहिब स्थित सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान के दौरान कैदियों से 1 वीवो टच मोबाइल फोन, 2 सिम, 17 पुड़िया तंबाकू, 8 लाइटर और 7 बंडल सिगरेट मिले। पुलिस ने कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। डीएसपी गोइंदवाल हरिद्र सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट केवल सिंह ने पुलिस को बयान दिया था। उनके मुताबिक, जेल परिसर में तलाशी के दौरान अलग-अलग कैदियों से यह सामान मिला। सामान गोइंदवाल साहिब पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला नंबर 58, प्रिजन एक्ट की धारा 42/48 के तहत दर्ज किया है।