entertainment
'सैयारा' के बाद एक्शन अवतार में लौट रहे अहान पांडे, 'बेपरवाह' में शरवरी संग लड़ाएंगे इश्क, रिलीज डेट आउट

Beparwah: यश राज फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है, जिसका नाम है 'बेपरवाह'. 'सैयारा' में सबको अपना दीवाना बनाने के बाद अब अहान पांडे फुल-ऑन नए अवतार में लौट रहे हैं और इस बार पर्दे पर उनके साथ शरवरी वाघ की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी. मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर ड्रॉप करने के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है.
'सैयारा' में दिखा था लवर बॉय, अब दिखेगा फुल एक्शन
मोहित सूरी की म्यूजिकल हिट 'सैयारा' में अहान पांडे ने एक लवर बॉय का रोल निभाकर करोड़ों दिलों में खास जगह बना ली थी. पहली ही फिल्म से वर्ल्डवाइड 570 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके अहान ने खुद को साबित कर दिया था. लेकिन 'बेपरवाह' में सिर्फ रोमांस नहीं होगा. इस बार अहान प्यार के साथ-साथ ताबड़तोड़ एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा करते नजर आएंगे, जिसे लेकर ऑडियंस काफी एक्साइटेड है.
शर्वरी वाघ संग पहली बार फ्रेश ऑन-स्क्रीन पेयरिंग
फिल्म में अहान के अपोजिट शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. 'मुंज्या' की बड़ी सक्सेस और आलिया भट्ट के साथ 'अल्फा' में काम करने के बाद शर्वरी लगातार चर्चा में हैं. पर्दे पर अहान और शरवरी की यह फ्रेश जोड़ी पहली बार साथ दिखेगी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अभी से अच्छा-खासा बज देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: एक बार फिर साथ आए अहान-अनीत, मोहित सूरी की फिल्म से बढ़ी एक्साइटमेंट
बॉबी देओल का रोल और ठाकरे परिवार से नया विलेन
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प रखी गई है. फिल्म में बॉबी देओल एक खास और अहम रोल में दिखेंगे. वहीं, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं, जो इसमें विलेन के किरदार में नजर आएंगे.
कब रिलीज होगी 'बेपरवाह'?
मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. उस दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी है, जिसका सीधा फायदा फिल्म को लंबे वीकेंड के तौर पर बॉक्स ऑफिस पर मिलेगा.