समाचार · मध्य प्रदेश
शाजापुर जिला अस्पताल ने स्वच्छता के लिए रैली निकाली:बस स्टैंड पर लोगों को किया जागरूक; 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
शाजापुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को जिला अस्पताल की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली जिला अस्पताल से शुरू होकर बस स्टैंड पहुंची। यहां यात्रियों और आम लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। रैली में जिला अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए। मरीजों और परिजनों को दिए निर्देश नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मनोज पंचोली ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। तख्तियां लेकर लगाए स्वच्छता के नारे रैली में अस्पतालकर्मी हाथों में स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले। उन्होंने नारे लगाकर लोगों को आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। बस स्टैंड परिसर में मौजूद यात्रियों और आमजन को भी स्वच्छता का संदेश दिया गया।