Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

धर्म परिवर्तन के बाद अंतिम संस्कार पर विवाद:गांव में दफनाने से रोका, सुकमा के कब्रिस्तान में भी नहीं मिली जगह, प्रशासन ने किया हस्तक्षेप

INT News2 November 2026 at 02:54 pm

सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक के पेंदलनार गांव में धर्म परिवर्तन के बाद एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। 76 वर्षीय बंडी मुचाकी की मौत के बाद परिजन उनका शव गांव में दफनाना चाहते थे, लेकिन ग्रामीणों ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद परिजन शव लेकर सुकमा पहुंचे, लेकिन यहां के कब्रिस्तान में भी अंतिम संस्कार को लेकर परेशानी हुई। दो जगहों पर दिक्कत आने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा। अधिकारियों को हस्तक्षेप कर अंतिम संस्कार के लिए रास्ता निकालना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, बंडी मुचाकी ने ईसाई धर्म अपना लिया था। उनकी मौत के बाद परिजन गांव में ही शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन का हवाला देते हुए आपत्ति जताई। गांव में अनुमति नहीं मिलने पर परिजन शव लेकर जिला मुख्यालय सुकमा पहुंचे। परिजनों को उम्मीद थी कि सुकमा के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार हो जाएगा, लेकिन वहां भी शव दफनाने को लेकर अड़चन आ गई। इससे परिजन परेशान हो गए। मामला प्रशासन तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और अंतिम संस्कार के लिए समाधान निकालने की पहल की।